From Managing Director's Desk

From Managing Director's Desk

प्रिय विद्यार्थियों,

उच्च शिक्षा के पायदान पर कदम रखने और उत्साह के साथ निरन्तर आगे बढ़ने पर, कोटि-कोटि शुभकामनाएँ।

आप सब से यह बात साझा करते हुए मन बहुत हर्ष का अनुभव कर रहा है कि महाविद्यालय नौ वर्ष पूर्ण कर दसवें शैक्षणिक सत्र में प्रवेश करने को तैयार है। विगत नौ वर्षों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उनसे मैं बहुत आशान्वित हूँ। पिछड़े क्षेत्र और न्यूनतम संसाधनों के बीच रहते हुए भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को प्रदान की जाने वाली इंस्पायर फेलोशिप के लिए महाविद्यालय के छात्र चयनित हो चुके हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु आई. आई. टी., एन. आई. टी. जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों ने विद्यार्थी, शिक्षक और महाविद्यालय प्रशासन के सामने बड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर दी थीं, हमने इन चुनौतियों के बीच से ही अवसर तलाशे और अपना रास्ता भी स्वयं ही बनाया एवं अपनी यात्रा को विजय यात्रा में बदल दिया। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी अपने शिक्षकों के निर्देशन में सफलता प्राप्त करेंगे और हम आपके उज्ज्वल भविष्य को निर्माण प्रक्रिया में सदैव आपके सहयोगी बनकर आपके साथ खड़े रहेंगे और आने वाली बाधाओं को यथासंभव दूर करने का प्रयास करेंगे।
अनन्त शुभकामनाओं सहित !

डॉ. शशि बाला राठी

प्रबन्ध निदेशिका